चंद्रयान-3: Live यहाँ से देखिए चंद्रयान की सॉफ्ट लेंडिंग

अंतरिक्ष जगत में भारत 23 अगस्त को महत्वपूर्ण प्रगति प्राप्त कर सकता है। इसी दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने मिशन चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने जा रहा है। इसकी लैंडिंग की सीधी प्रसारण आपको बताते हैं कि आप 23 अगस्त को कब और कहां देख सकते हैं।

जानिए कि इसरो ने क्या कहा

इसरो ने रविवार को बताया कि यह प्रगति भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी। यह अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी।

कब होगी सॉफ्ट लैंडिंग

चंद्रयान-3 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। यह खबर पूरे देश में उत्सुकता के साथ प्रतीक्षित है। लोग इस घटना को लाइव देखने के लिए तत्पर हैं। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर उतरेगा।

कब होगा चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण

इस महत्वपूर्ण घटना का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को भारतीय समय के अनुसार शाम 5:27 बजे पर शुरू होगा।

लाइव कहां देख सकते हैं

‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ की सीधी प्रसारण इसरो की वेबसाइट के साथ-साथ ISRO के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, डीडी नेशनल टीवी चैनल और अन्य कई मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी आप इस घटना को लाइव देख सकते हैं।

यह भी पढ़े –

2 thoughts on “चंद्रयान-3: Live यहाँ से देखिए चंद्रयान की सॉफ्ट लेंडिंग”

Leave a Comment

Discover more from Yojnaye in Hindi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading