यहां जानिए कैसे मध्य प्रदेश की महिलाएं सिर्फ 450 रुपए में प्राप्त कर रही हैं गैस सिलेंडर, जानिए कैसे गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ उठाएं

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना: देश के अधिकांश राज्यों में गैस सिलेंडर की कीमत ₹800 से ज्यादा हो गई है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में वर्तमान में गैस सिलेंडर 1120 के आसपास मिल रहा है। यह कीमतें सरकार द्वारा सिलेंडर की कीमत में ₹200 की कमी करने के बाद भी है। इससे कुछ हद तक सामान्य जनता को राहत मिली है। परंतु मध्य प्रदेश सरकार ने गैस सिलेंडर से संबंधित राहत देने के लिए एक अच्छी योजना शुरू की है, जिसका नाम है “मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना”।

Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana Highlights

योजना का नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना
राज्य मध्यप्रदेश
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान द्वारा
उद्देश्य महिलाओं को सस्ते कम कीमत पर गेस सिलेंडर प्राप्त करवाना
लाभ प्रति सिलेंडर पर 300 रूपये की सब्सिटी
आवेदन ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाईटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/
हेल्पलाईन 0755-2700800

इस योजना में सब्सिडी शब्द जुड़ा है, जिसका मतलब है कि योजना में कम कीमत में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, विशेष रूप से महिलाओं को। चलिए मध्य प्रदेश की महिलाओं को जानकारी देते हुए आर्टिकल में जानते हैं कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है और मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में आवेदन कैसे करें।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना

शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को उनके लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करना होगा। योजना के तहत योग्य महिलाओं को सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करेगी। इस योजना में गरीब महिलाओं को ₹450 में ही गैस सिलेंडर मिलेगा। एक साल में लाभार्थी महिलाएं 12 सिलेंडर ले सकेंगी।

प्रति सिलेंडर की कीमत 450 रुपए होगी। 1 सितंबर के बाद गैस भरवाने वाली महिलाओं को सब्सिडी का पैसा उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा, जिसे वे अपने गैस कनेक्शन से जुड़े बैंक अकाउंट में लिंक करवाएँगी। इस योजना में गैस की कीमत में बढ़ोतरी या घटाव का कोई असर नहीं होगा। महिलाओं को ₹450 में ही सिलेंडर मिलेगा।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का उद्देश्य

यहां जानिए कैसे मध्य प्रदेश की महिलाएं सिर्फ 450 रुपए में प्राप्त कर रही हैं गैस सिलेंडर, जानिए कैसे गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ उठाएं

जैसा कि हमने बताया कि इस योजना का लक्ष्य गरीब परिवारों की महिलाओं को लाभ पहुंचाना है। गैस की कीमत में बढ़ोतरी के कारण गरीब परिवारों की महिलाओं को चूल्हे पर खाना पकाना पड़ता है, जिससे उन्हें धुएं की समस्या होती है। इसलिए सरकार ने उनके लिए गैस की कीमतों में कमी की है और अब वे सिर्फ 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकती हैं, ताकि वे धुएं से छुटकारा पा सकें और अपने परिवार के लिए खाना पका सकें।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • योजना के तहत गैस कनेक्शन होने वाली महिलाओं को यह लाभ मिलेगा।
  • योजना के तहत गैस भरवाने पर महिलाओं को केवल ₹450 देना होगा।
  • 1 साल में महिला योजना के अंतर्गत 12 सिलेंडर ले सकेगी और प्रति सिलेंडर की कीमत ₹450 ही होगी।
  • सामान्यतः मध्य प्रदेश में गैस की कीमत ₹900 से अधिक है। इसलिए योजना से गरीब महिलाओं को बहुत फायदा होगा।
  • महिला जो महीने में एक सिलेंडर रिफिल करवाती है, उसे ₹300 की सब्सिडी भी सीधे अपने बैंक खाते में मिलेगी।
  • योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं को लाडली बहना पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा।
  • सरकार ने इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया है।
  • योजना में शामिल होने वाले उपभोक्ता को निर्धारित दर पर ही गैस सिलेंडर भरवाना होगा।
  • सरकार ने बताया है कि पंजीकृत लाभार्थियों की जानकारी 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • योजना में शामिल होने वाली महिलाएं अपने गैस कनेक्शन नंबर और गैस कनेक्शन आईडी के माध्यम से 25 सितंबर 2023 से पोर्टल पर अपनी जानकारी देख सकेंगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना पात्रता

  • योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की बहनें भी योजना के लिए पात्र होंगी।
  • मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की हितग्राही महिलाएं भी योजना के लिए पात्र होंगी।
  • योजना के लिए बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
  • योजना का लाभ पाने के लिए मध्य प्रदेश की गरीब महिलाएं ही पात्र होंगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गैस कनेक्शन की डिटेल्स
  • कंज्यूमर नंबर और एलपीजी कनेक्शन आईडी
  • लाडली बहन योजना का रजिस्ट्रेशन आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना फॉर्म पीडीएफ

यदि आप योजना का पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें:

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकती हैं जो पहले से गैस कनेक्शन धारक हैं। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए पंजीकरण कार्य उन सभी केंद्रों पर किया जाएगा जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पंजीकरण होता है। जिन स्थानों से महिलाएं ने लाडली बहन योजना का फॉर्म भरा है, वहां जाकर गैस सिलेंडर के लिए आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना ऑनलाइन आवेदन (Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana Online Registration)

उन महिलाओं को योजना का लाभ प्राप्त करना है जो मध्य प्रदेश में गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का अवलोकन कर रही हैं, उन्हें अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ नजदीकी केंद्रों पर जाना होगा, जहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वहां आकर उन्हें आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित अधिकारी के पास जमा करना होगा। इसके बाद उनका नाम योजना में शामिल कर दिया जाएगा।

उन्हें अपने घर से भी योजना में आवेदन करने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए और वहां से भी आवेदन कर सकती हैं। उन्हें नजदीकी गैस सिलेंडर एजेंसी में जाकर भी आवेदन कर सकती हैं और वहां आवेदन फॉर्म भरकर उसे संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना हेल्पलाइन नंबर (Mukhyamantri Gas Cylinder Subsidy Yojana)

इस लेख के माध्यम से हमने आपको बताया है कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है और इसमें कैसे आवेदन किया जा सकता है। नीचे आपको इस योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं। इस पर आप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक फोन कर सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं या योजना से संबंधित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। याद रखें कि रविवार को छुट्टी होती है। हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार हैं:

  • 0755-2700800
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर: 0755-2550910, 0755-2550911, 0755-2550922
  • मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल: mpwcdmis@gmail.com
  • महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश सरकार, विजयराजे वत्सलये भवन, प्लाट नंबर 28 A, अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश – 462011.
HomepageOfficial Website
Offical WebsiteClick Here

Leave a Comment

Discover more from Yojnaye in Hindi

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading